Solar Eclipse 2021: 10 जून को लगेगा सूर्य ग्रहण, यहां दिखाई देगा दिखेगा Ring Of Fire

punjabkesari.in Monday, Jun 07, 2021 - 02:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह ग्रहण एक 'रिंग ऑफ फायर' या वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा यानि ग्रहण के समय कुछ हिस्सों में रिंग ऑफ फायर (Ring of Fire) बनती हुई नजर आएगी। ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य के लगभग 97 प्रतिशत हिस्से को कवर करेगा। बता दें कि यह साल का दूसरा ग्रहण है लेकिन यह भी भारत में नजर नहीं आएगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इससे पहले 26 मई को चंद्रग्रहण लगा था लेकिन यह भी भारत में नजर नहीं आया था। 

 

क्या है रिंग ऑफ फायर
सूर्य ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर उस समय बनती है जब चंद्रमा, सूरज से अधिक दूरी पर होने के कारण उसे पूरी तरह से ढक नहीं पाता, ऐसे में चंद्रमा सूरज का बीच का हिस्सा ही ढक पाता है और बीच के हिस्से की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में जब धरती से सूर्य को देखा जाए तो साइड्स से ही उसकी रोशनी नजर आती है, इसे रिंग ऑफ फायर या फिर 'अग्नि वलय' कहा जाता है।

 

कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहण
उत्तर पूर्वी यूएस और पूर्वी कनाडा में लोग एक आंशिक सूर्य ग्रहण देखेंगे। उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस के लोग सूर्य ग्रहण देख सकेंगे, वहीं पर 'रिंग ऑफ फायर' का अद्भुत नजारा भी देखने को मिलेगा। उत्तरी ओंटारियो और क्यूबेक के एक छोटे से क्षेत्र में 'रिंग ऑफ फायर' दिखाई देगा। जबकि स्पेन, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और स्कैंडिनेविया सहित उत्तरी यूरोप में रहने वाले लोग आंशिक सूर्य ग्रहण देख सकेंगे। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। 10 जून को सूर्य ग्रहण दोपहर 01:42 बजे से शुरू होगा और शाम 06:41 तक रहेगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा, इसलि मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं होंगे। आमतौर पर ग्रहण शुरू होने से 8 घंटे पहले सूतक काल लगता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News