आज से 95 साल बाद लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2019 - 08:17 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

कल रात यानि 2 जुलाई को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगा था। इससे पहले 6 जनवरी को सूर्य ग्रहण लगा था। अब 3, जून 2114 में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने का मौका मिलेगा। जिसे केवल भारत के मैदानी भागों जैसे मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल में देखा जा सकेगा। इससे पहले 20 मार्च, 2034 को भारत में स्थित कारगिल और हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ों और मैदानी इलाकों में पूर्ण सूर्य ग्रहण का नज़ारा दिखेगा।

जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी के सीधी रेखा में आने से सूर्यग्रहण लगता है तो ये 4 प्रकार का होता है। इससे आंशिक सूर्य ग्रहण, केकड़ाकार सूर्य ग्रहण, पूर्ण सूर्य ग्रहण और हाईब्रिड सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है। आज तक 5 हजार वर्षों में कुल 1 हजार 808 सूर्य ग्रहण लगे हैं, जिनमें सबसे अधिक आंशिक सूर्य ग्रहण करीब-करीब 35 प्रतिशत हैं, केकड़ाकार सूर्य ग्रहण 33 प्रतिशत, पूर्ण सूर्य ग्रहण 27 प्रतिशत और हाईब्रिड सूर्य ग्रहण लगभग 5 प्रतिशत रहे हैं।

2 जुलाई के बाद 16 जुलाई को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। 2019 का अंतिम और तीसरा वलयकार सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगेगा। ये दोनों ग्रहण भारत में दिखाई भी देंगे और सूतक भी लगेगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान देने की जरूरत होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News