आतंकी बुरहान की पुण्यतीथि: रात दस बजे से ब्लक कर दी जाएंगी सारी सोशल साइट्स

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2017 - 09:37 PM (IST)

श्रीनगर: आतंकवादी बुरहान वानी की पूण्यतीथि पर प्रशासन ने सभी सोशल साइट्स ब्लाक करने का फैसला लिया है। कश्मीर में रात 10 बजे से सोशल मीडिया की साइट्स ब्लाक कर दी जाएंगी। ऐसा कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किया जा रहा है।


जम्मू कश्मीर पुलिस के इंसपैक्टर जनरलमुनीर खान की तरफ से निकाले गए आर्डर में कहा गया है, देश विरोधी तत्वों द्वारा सोशल मीडिया का दुरूपयोग किए जाने की संभावना के चलते कानून व्यवस्था खराब होने का डर है और बुरहान वानी की पुण्तीथि भी आठ को मनाई जा रही है। ऐसे में घाटी में सभी इंटरनेट सेवाओं को ब्लाक करने का निर्देश दिया जाता है। आगे लिखा गया है कि सोशल साइट्स को ब्ला करना मुमकिन नहीं है इसलिए सर्विस उपलब्ध करवाने वाले सभी केन्द्रों से इंटरनेट सेवा को वीरवार रात दस बजे से बंदPunjabKesari करने के निर्देश दिए जाते हैं।

 

पिछले वर्ष मारा गया था बुरहान
पिछले वर्ष आठ जुलाई को आतंकवादी बुरहान वानी एक मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। उस समय से लेकर ही घाटी में अशांति फैली हुई है। अब उसकी पुण्यतीथि पर कहीं देश विरोधी तत्व कोई साजिश न रचें इसलिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में जो हिंसा फैली थी उसमें 85 लोग मारे गए थे जबकि कई घायल हो गए थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News