...तो यह कहिए, कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने पार्टी नेता को पढ़ाया पाठ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2023 - 05:02 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दल जो आजमाइश करने में लगे हैं। एक ओर भाजपा के सामने सरकार बचाने की चुनौती है। तो वहीं, कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी की राह देख रही है। दोनों राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक का सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे कांग्रेस की किरकिरी हो रही है।
When you give gyan to your juniors on how to divide Hindus on caste line but forget to switch off the mic pic.twitter.com/pKbCQLyzN1
— Rishi Bagree (@rishibagree) September 28, 2023
दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने मध्य प्रदेश में महिला आरक्षण पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले वह कांग्रेस की एक अन्य महिला नेता को पार्टी की लाइन के बारे में बता रही हैं। इस दौरान माइक ऑन रह जाता है और सारी बातें कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बता दें कि विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया। यह बिल दोनों सदनों से पास हो चुका है। महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का कहना है कि इसका लाभ महिलाओं को 2029 से मिलेगा। भाजपा के इस वादे को कांग्रेस ‘जुमला’ बता रही है।
बताते चलें कि राहुल गांधी ने विशेष सत्र के दौरान ओबीसी का मुद्दा उठाया था। कांग्रेस भी हर राज्य में जाति जनगणना और ओबीसी का मुद्दा उठा रही है। कांग्रेस की नजर अब ओबीसी वोट बैंक की तरफ है। मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग कल राजस्थान और तेलंगाना का दौरा करेगा। माना जा रहा है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है।