बर्फ से फिर गुलजार हुआ विश्व प्रसिद्ध स्की रिसार्ट गुलमर्ग

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2018 - 04:40 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में जहां बारिश हो रही है वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम की यह खुशगवारी कल तक जारी रहेगी। विश्व प्रसिद्ध स्की रिसार्ट गुलमर्ग में भी ताजा बर्फबारी हुई है। सुबह साढ़े आठ बजे तक गुलमर्ग में डेढ़ इंच बर्फबारी हुई।


अधिकारिक जानकारी के अनुसार कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी पहाड़ी इलाकों पर बर्फ गिरी है। जम्मू के मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश जारी है। विभाग के अनुसार रविवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News