जवाहर सुरंग के पास हिमस्खलन, श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद

punjabkesari.in Tuesday, Jan 22, 2019 - 07:56 PM (IST)

श्रीनगर : हिमस्खलन के कारण काजीगुंड की तरफ से जवाहर सुरंग के दोनों रास्ते अवरुद्ध हो जाने के बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को बंद हो गया। पुलिस ने बताया कि सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन के कारण काजीगुंड की ओर जवाहर सुरंग के दोनों रास्ते अवरुद्ध हो गए। उन्होंने बताया कि कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोडऩे वाले मार्ग पर हिमस्खलन के चलते यातायात को निलंबित करना पड़ा। 

PunjabKesari


अधिकारी ने बताया, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। लोगों एवं मशीनों की मदद से मलबा साफ  कराने का काम जारी है। इस बीच कश्मीर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। रविवार रात भी यहां न्यूनतम तापमान करीब इतना ही था।  

PunjabKesari


अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि नजदीकी कोकेरनाग कस्बे में भी पारा शून्य से नीचे 0.3 डिग्री दर्ज किया गया है।    उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा कस्बे में पारा गिरकर शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।    अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में बीती रात तापमान गिरकर शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि पहलगाम पर्यटन स्थल में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।    


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News