मोदी की रैली में गूंजेगी सलाथिया बंधुओं की आवाज

punjabkesari.in Saturday, Feb 02, 2019 - 06:52 PM (IST)

जम्मू/साम्बा : प्रधानमंत्री मोदी की 3 फरवरी की विजयपुर में होने वाली रैली के दौरान सलाथिया बंधुओं के नाम से प्रख्यात डोगरी गायकों की आवाज भी गूंजेगी। एम्स का शिलान्यास करने आ रहे प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर आयोजित विशाल रैली के दौरान जम्मू-कश्मीर कला-भाषा एवं संस्कृति अकादमी की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैली के दौरान डोगरी गीत पेश किया जाएगा जिसके लिए सलाथिया बंधुओं, रमन सलाथिया, निर्भय सलाथिया और दिनेश सलाथिया का चुना गया है।

सलाथिया बंधु इस दौरान अपना प्रसिद्ध डोगरी गीत, अस्स डोगरेयाँ आक्खने आँ शानै कन्ने, पेश करेंगे। इससे उत्साहित इन गायकों ने कहा कि यह उनके लिए बड़े गर्व का विषय है कि उन्हें लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी की विशाल रैली में गाने का मौका मिल रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News