कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम् के केवल पहले दो अंतरे गाना भारत माता का अपमान: शिवराज सिंह चौहान

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 02:22 PM (IST)

पटनाः केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर उसके कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के केवल पहले दो अंतरे गाने के फैसले को लेकर निशाना साधते हुए इसे भारत माता का अपमान करार दिया।

पटना में संवाददाताओं से बातचीत में चौहान ने कहा, "कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है। वंदे मातरम् के केवल दो अंतरे गाने का निर्णय भारत माता का अपमान है। यह उन हजारों शहीदों के प्रति अनादर भी है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।"

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वही कर रही है जो 1937 में मुस्लिम लीग ने किया था। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने बुधवार को निर्णय लिया था कि पार्टी अपने 1937 के प्रस्ताव का पालन करते हुए अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के केवल पहले दो अंतरे ही गाएगी। एक दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पटना पहुंचे चौहान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा, "बिहार ज्ञान, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की भूमि है। आज पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आत्मीय भेंट हुई।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News