Congress Leader Murder: कांग्रेस नेता का हुआ मर्डर, पुलिस ने अरेस्ट किए आरोपी

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 01:27 PM (IST)

Congress Leader Murder: कर्नाटक में बीते दिन कांग्रेस नेता और कारोबारी डेविड डिसूजा की हत्या कर दी गई है। इस घटना को अंजाम देने वाली मुख्य आरोपी शूटर को बिंदूर के पास ओट्टिनने इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अरेस्ट किया गया। हालांकि इस मामले में दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राजू के रूप में हुई। आरोपी द्वारा जब पुलिस की टीम पर हमला किया गया तो पुलिस ने अपनी सुरक्षा के लिए आरोपी पर गोली चलाई। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर पर गोली लगी। वहीं SI तेजस्वी भी घायल हुए। फिलहाल आरोपी राजू का इलाज अभी जारी है। उसे मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News