Silver Price Hike: 7 नवंबर को चांदी हुई महंगी, जानिए अपने शहर का ताजा रेट
punjabkesari.in Friday, Nov 07, 2025 - 01:30 PM (IST)
नेशनल डेस्क : शुक्रवार, 7 नवंबर को चांदी के दामों में उछाल दर्ज किया गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार गिरावट के बाद आज चांदी फिर से महंगी हो गई है। दिल्ली में चांदी का रेट 2,100 रुपये बढ़कर 1,52,600 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। गुरुवार को यहां इसका भाव 1,50,500 रुपये था। चेन्नई में भी चांदी का रेट 1,65,100 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कल की तुलना में करीब 2,000 रुपये अधिक है।
देशभर में चांदी के ताजा रेट
दिल्ली - ₹1,52,600 (प्रति किलो)
मुंबई - ₹1,52,600 (प्रति किलो)
अहमदाबाद - ₹1,52,600 (प्रति किलो)
चेन्नई - ₹1,65,100 (प्रति किलो)
कोलकाता - ₹1,52,600 (प्रति किलो)
गुरुग्राम - ₹1,52,600 (प्रति किलो)
लखनऊ - ₹1,52,600 (प्रति किलो)
जयपुर - ₹1,52,600 (प्रति किलो)
हैदराबाद - ₹1,65,100 (प्रति किलो)
एक्सपर्ट की राय
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। त्योहारों के बाद घरेलू मांग थोड़ी कम हुई है, लेकिन अब शादी का सीजन शुरू होने से चांदी की खरीदारी में फिर तेजी आने की संभावना है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मौजूदा गिरावट अस्थायी है और आने वाले महीनों में चांदी की कीमतों में फिर उछाल देखने को मिल सकता है।
क्यों बढ़ रही है चांदी की मांग?
आज के समय में चांदी का उपयोग केवल गहनों या बर्तनों में नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री में भी हो रहा है। मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सोलर पैनल जैसी चीजों में चांदी एक अहम मेटल बन चुकी है। यही वजह है कि बीते कुछ समय से इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है और कीमतें ऊपर जा रही हैं।
