सिक्किमः नाथू ला बर्फबारी में फंसे 2500 पर्यटकों को सेना ने बचाया

punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 07:18 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय सेना ने सिक्किम के नाथू ला में हुई भारी बर्फबारी में फंसे 2500 पर्यटकों को बचाया है। ये सभी लोग इस इलाके में 400 से ज्यादा वाहनों में फंसे थे। इन सभी को खाना, शेल्टर और मेडिकल सुविधा मुहैया कराई गई है। बता दें कि शुक्रवार को सिक्किम में हुई बर्फबारी से हजारों पर्यटक फंस गए थे। 
PunjabKesari
भारतीय सेना ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा, 'सेना ने सिक्किम के नाथू ला में 400 से ज्यादा वाहनों में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है। इन सभी को मेडिकल, खाना और शेल्टर (आवास) उपलब्ध कराया गया है। नाथू ला पूर्वी सिक्किम का पहाड़ी दर्रा है, जोकि समुद्र तल से 4310 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। केवल भारतीय नागरिक ही यहां पर्यटन के लिए जा सकते हैं। इसके लिए गंगटोक से अनुमति लेनी होती है। 


सिक्किम में शुक्रवार को हुई मौसम की पहली बर्फबारी ने पर्यटकों को उत्साह का मौका दिया। आम तौर पर सिक्किम में बर्फबारी जनवरी महीने में शुरू होती है, जबकि राजधानी गंगटोक मे बर्फबारी नहीं होती है।
PunjabKesari
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर में लाचेन और लाचुंग, दक्षिण में राव रावला और पूर्वी सिक्किम में हनुमान टोंक क्षेत्र में ऊपरी इलाकों मे बर्फबारी हुई। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक अपने होटलों और वाहनों से सड़कों पर निकल गए। राज्य के विभिन्न हिस्सों में दोपहर के समय हल्की, बारिश और ओलावृष्टि से मौसम बदल गया। मौसम विभाग ने बताया कि बारिष के बाद गंगटोक में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News