पाक में सिखों पर इस्लाम अपनाने का दबाव

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2017 - 02:35 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांतमें सिखसंगठन के प्रतिनिधि ने अल्पसंख्यक लोगों पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। 

हांगु जिले में सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले फरीद चंद सिंह ने एक शिकायत में आरोप लगाया कि तहल तहसील के सहायक आयुक्त याकूब खान ने सिख समुदाय के लोगों से कहा था कि अगर अपनी समस्याओं का हल चाहते हैं, तो इस्लाम धर्म अपना लो। 

सिंह ने खान के खिलाफ जिला आयुक्त के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। सिंह ने  बताया कि यह गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि सरकारी अधिकारियों ने कुछ सिखों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News