''सिनसिनाटी फेस्टिवल ऑफ फेथ'' में दिखे सांस्कृतिक विविधता के रंग, सिख समुदाय ने जीता दिल (Pics)
punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2023 - 02:17 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका में गत दिनों सिनसिनाटी और डेटन के सिख समुदाय ने धूमधाम से "सिनसिनाटी फेस्टिवल ऑफ फेथ्स" का आयोजन किया। इस दौरान एकता और सांस्कृतिक विविधता के मनमोहक रंग नजर आए। हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में समुदाय के लोग विविध परंपराओं की एकता का जश्न मनाते हैं। इस वर्ष उत्सव में 13 वैश्विक धर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाले 30 से अधिक संगठनों ने हिस्सा लिया। महोत्सव का शुरुआत बहु-विश्वास प्रार्थना सेवा के साथ हुई। महोत्सव के संस्थापक सदस्यों में से एक स्वर्गीय जयपाल सिंह की पत्नी असीस कौर ने सिख धर्म की मूल मूल शिक्षाओं को साझा किया। हर साल की तरह इस बार भी सिख समुदाय के सदस्यों ने कार्यक्रम में लंगर सेवा की।
उत्सव में 13 वैश्विक धर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाले 30 से अधिक संगठनों ने हिस्सा लिया। असीस कौर ने सिख धर्म की मूल शिक्षाओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि हम सभी पर गुरु की कृपा बरसे। हम उसी तरह दिव्य शक्ति में विलीन हो जाएं जैसे पानी पानी में विलीन हो जाता है और प्रकाश प्रकाश में विलीन हो जाता है। हमारी प्रार्थना है कि हम शांति और न्याय से एक साथ रहें। सिनसिनाटी के आसपास कई संगठनों ने बूथ लगाए। इनमें सिख बूथ प्रमुख था। इनसे आगंतुकों को अपने विश्वासों, प्रथाओं और मूल्यों के बारे में जानने का अवसर मिला। मेहमानों को सिख धर्म की जानकारी देने वाली पुस्तिकाएं वितरित की गईं।
यह महोत्सव सिख संस्कृति के रंगों और परंपराओं में डूबा नजर आया।समुदाय के सदस्यों ने पगड़ी का महत्व बताने के लिए दस्तारबंदी का भी आयोजन किया। सिख स्वयंसेवकों ने आगंतुकों को पगड़ी बांधना सिखाया। यह महोत्सव सिख संस्कृति के रंगों और परंपराओं में डूबा नजर आया। बच्चों समेत सभी लोगों ने खूब आनंद लिया और गर्व के साथ पगड़ी बांधी।हर साल की तरह इस बार भी सिख समुदाय के सदस्यों ने कार्यक्रम में लंगर सेवा की। लंगर दुनिया भर के सिख गुरुद्वारों में निस्वार्थ रसोई सेवा है जो समानता और समुदायिक सिद्धांतों का प्रतीक है। लंगर में सभी लोगों को शाकाहारी भोजन परोसा गया।