दिल्ली कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बंद करें सभी दुकानें, दफ्तर व रेस्टोरेंट; NDMC ने जारी किया नोटिस
punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 05:17 PM (IST)
नेशनल डेस्क: NDMC यानि की न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल ने राजधानी दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र Connaught Place में शाम 6:30 बजे तक सभी दुकानें, दफ्तर, रेस्तरां और अन्य प्रतिष्ठान बंद करने आदेश दिया है। CJP प्रदर्शन के असर को देखते हुए NDMC ने यह आदेश दिया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।
प्रदर्शनकारियों की मांग पर अड़ी CJP, पीएम के प्रस्ताव को ठुकराया
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के जंतर- मंतर में बीते कई दिनों में CJP का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई है। इसके अलावा जंतर- मंतर और टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शकारियों के मौजूद होने के का कारण वहां पर जंतर-मंतर और टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारियों के डटे रहने से पूरे इलाके में Paramilitary forces की तैनाती बढ़ा दी गई है।
कारोबारियों और आम जनता से समय से पूर्व काम पूरा करने की अपील
दिल्ली का कनॉट प्लेस सबसे बिजी व्यापारिक केंद्र है। NDTA यानि की New Delhi Traders Association ने दुकानदारों,कर्मचारियों से अपील की है समय रहते काम पूरा कर लें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या संपत्ति के नुक्सान से बचा जाए। हालांकि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
