अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या 3 लाख के पार, पिछले चार वर्षों का रिकार्ड टूटा

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2019 - 09:26 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

श्रीनगर/जम्मू (कमल): एक जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के 24वें दिन बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 3 लाख के पार हुआ। बुधवार को 7,778 तीर्थयात्रियों द्वारा पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शनों के साथ ही यात्रा ने पिछले चार वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2015 के बाद 2019 में श्रद्धालुओं की संख्या तीन लाख के पार हुई है। आज तक 3,01,181 के करीब शिव भक्तों ने दर्शन कर पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना की है। आज दोनों रूटों पर यात्रा सामान्य रही। 

PunjabKesari Shri Amarnath yatra

वहीं अमरनाथ यात्रा की सफलता पर श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला ने राज्यपाल सत्य पाल मलिक को सूचित किया कि यात्रा ने चार साल पहले 2015 में तीन लाख का आंकड़ा पार किया था, जो 59 दिनों की लंबी यात्रा थी। राज्यपाल ने इस वर्ष यात्रियों की बढ़ती संख्या पर संतोष व्यक्त किया और विभिन्न संबंधित राज्य सरकार के विभागों व एजैंसियों सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस, श्राइन बोर्ड और सभी स्थानीय हितधारकों द्वारा किए गए संयुक्त प्रयास की जमकर प्रशंसा की। राज्यपाल मलिक ने आने वाली तिथियों में तीर्थयात्रा के लिए पंजीकृत यात्रियों की अधिक संख्या की कामना की। 

PunjabKesari Shri Amarnath yatra


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News