शिवराज सिंह ने भरी सभा में कहा- I Love You, देखें मजेदार वीडियो
Wednesday, Nov 01, 2017 - 06:24 PM (IST)
नेशनल डेस्क: अमेरिका दौरे से लौटकर आए मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह किसी को ‘आई लव यू’ बोल रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बीते दिनो सीएम शिवराज सिंह अशोक नगर जिले के दौरे पर थे। इस दौरान वह मंच पर खड़े अपने अधिकारियों से बात कर रहे थे तभी पीछे से एक शख्स ने उन्हें कहा कि मामाजी ‘आई लव यू’।
MP CM Shivraj Singh Chouhan blows a kiss to some man yelling "mamaji, I love you". pic.twitter.com/gaweqqB4Mo
— Mahim Pratap Singh (@mayhempsingh) October 31, 2017
इसके जवाब में सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा ‘आई लव यू टू’ इसके साथ ही उन्होंने ‘फ्लाईंग किस’ भी दी। सीएम के जवाब से खुश होकर भीड़ ने जोर से ताली बजाई। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारी और अन्य लोगों भी हंस पड़े। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि पता लगाओ दया कहीं मामाजी यूएस से तो नहीं होकर आए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आएसएस उन्हें जल्द ही बर्खास्त कर देगा। भारत विरोधी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। नमस्ते से जवाब क्यों नहीं दिया मामा जी। सीएम शिवराज सिंह काफी विनोदप्रिय व्यक्ति हैं और इसी कारण वो सोशल मीडिया अक्सर छाए भी रहते हैं।