शिवराज का ट्वीट- PM मोदी देश के लिए भगवान का 'वरदान'

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2017 - 01:39 PM (IST)

भोपाल: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजों के रूझान में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजनाआें के कारण देश को उन पर असीम विश्वास है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजों के रूझान के अनुसार, भाजपा के स्पष्ट तौर पर भारी विजय की आेर बढऩे पर चौहान ने आज सुबह ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए भगवान का वरदान हैं और उनकी जनकल्याणकारी योजनाआें के कारण देश को उन पर असीम विश्वास है।’

उन्होंने कहा, ‘देश की जनता ने एक बार फिर बीजेपी4इंडिया के कुशल नेतृत्व पर विश्वास जताया है, जिसके परिणामस्वरूप जनता ने भारी मतों से पार्टी विजयी हुई है।’ मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट में कहा, ‘हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कार्यकुशलता, दिन रात के कठिन परिश्रम और अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता को इस विजय का श्रेय जाता है।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘बीजेपी4इंडिया को भारी मतों से मिली विजय में हमारे कार्यकर्ता साथियों की अपार मेहनत, बलिदान और प्रयास शामिल है। साथियों को जीत की बहुत-बहुत बधाई।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News