शिवराज ने AAP पर साधा निशाना, केजरीवाल ने दिया करारा जवाब

punjabkesari.in Friday, May 12, 2017 - 12:41 PM (IST)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम आदमी पार्टी (आप)पर निशाना साधा तो अरविंद केजरीवाल चुप नहीं बैठे। चौहान ने ट्वीट किया था कि आप ने जो लोकतंत्र को बचाने का अभियान शुरू किया है उसे पहले अपने घर को ठीक करना चाहिए। इस पर केजरीवाल ने जवाब दिया कि आश्चर्य है कि वह भाजपा ही हैं जिसने 2014 तक ईवीएम का विरोध किया। अब भाजपा ईवीएम के समर्थन में आ गई है।


इससे पहले ईवीएम टेंपरिंग के मुद्दे पर दिल्ली सीएम को लालू प्रसाद यादव का साथ मिला था। लालू ने ट्वीट किया था कि ईवीएम टेंपरिंग बहुत खतरनाक स्कैंडल, हम हर मोर्चे पर आवाज उठाने को तैयार हैं। ‘आप’ में काफी समय से कलह का दौर जारी है। गौरतलब है कि कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर 2 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप लगाया और अपनी मांगों को लेकर वह तीन दिन से भूख हड़ताल पर हैं। वहीं आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ईवीएम के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं। आप सरकार ने दिल्ली विधानसभा में ईवीएम जैसी मशीन से टेंपरिंग का लाइव डेमो भी दिखाया है और देशभर में ईवीएम के मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News