शिवसेना प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Oct 31, 2019 - 01:52 PM (IST)

मुंबई: शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने मुंबई पुलिस की साइबर सेल में एफआईआर करवाई है। प्रियंका के अलावा शिवसेना की नगर सेविका शीतल महात्रे को भी ट्विटर पर आशीष द्विवेदी नाम के एक शख्स ने यह धमकी दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

प्रियंका ने किया पोस्ट को सार्वजनिक
जानकारी के अनुसार प्रियंका चतुर्वेदी और शिवसेना की नगर सेविका शीतल महात्रे को ट्विटर पर आशीष नाम के एक शख्स ने धमकी दी है। आरोपी ने धमकी में दोनों महिलाओं को काफी अपशब्द भी कहे हैं। प्रियंका ने धमकी देने वाले शख्स का पोस्ट शेयर कर उसे सार्वजनिक किया है। उन्होंने लिखा कि असहमति सहन कर सकती हूं, लेकिन धमकी नहीं। 

शिवसेना में हुई थी शामिल
आपको बतां दे कि चुनाव से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में कांग्रेस प्रवक्ता रही प्रियंका चतुर्वेदी पार्टी का दामन थाम लिया था। पार्टी में शामिल होते ही उन्होंने साफ कर दिया था कि उन्होंने टिकट ना मिलने की वजह से कांग्रेस नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा मैं कांग्रेस से टिकट मांग रही थी, लेकिन मेरे लिए महिला सम्मान बड़ा मुद्दा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News