शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, इंटरकास्ट मैरिज पर रखी जाएगी नजर

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 11:15 AM (IST)

नेशनल डेस्क: महिलाओं को लेकर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। फिर चाहे वह लिव इन पार्टनर की हत्या हो या फिर लव जिहाद या इंटरकास्ट मैरिज के बाद महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा फैसला लिया है। शिंदे सरकार ने एक समिति गठन करने का निर्णय लिया है जोकि इंटरफेथ या इंटरकास्ट मैरिज पर नजर रखने का काम करेगी।

 

इस समिति की अध्यक्षता राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री और भाजपा नेता मंगल प्रभात लोढ़ा करेंगे। यही नहीं इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक हैल्पलाइन नंबर भी जल्द महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी किया जाएगा। यह समिति अंतर्जातीय विवाह में दंपति के बारे में बड़े स्तर पर जानकारी जमा करेगी।

 

इसके अलावा इस तरह के विवाह करने वाले जोड़े अगर अलग हो जाते हैं तो महिला के घर वालों के बारे में भी विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। 13 सदस्यीय इस समिति का काम दंपति और उनके परिवार की ओर से की गई शिकायतों पर गौर करना भी होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News