क्या सच में एंटी-एजिंग इंजेक्शन से गई थी ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला की जान... पति ने खोला राज

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 11:45 AM (IST)

Shefali Jariwala Death: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस Shefali Jariwala, जिन्हें लोग 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से भी जानते थे, उनका 42 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया था। उनकी मौत 27 जून 2025 को हुई थी, जिसने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस को भी गहरा सदमा दिया। शुरुआती रिपोर्ट्स में उनकी मौत को लेकर कई तरह की बातें सामने आईं। कुछ अफवाहों में दावा किया गया कि उन्होंने भूखे पेट ब्यूटी या एंटी-एजिंग इंजेक्शन लिया था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। लेकिन अब एक साल बाद इन दावों को लेकर अब उनके पति पराग त्यागी ने खुलकर अपनी बात रखी।

पराग त्यागी का बयान
Parag Tyagi ने एक इंटरव्यू में कहा कि शेफाली अपनी सेहत को लेकर काफी सजग थीं और फिटनेस पर ध्यान देती थीं। उन्होंने कहा कि भूखे रहने या किसी ब्यूटी इंजेक्शन की वजह से मौत जैसी बातें पूरी तरह गलत हैं। पराग ने यह भी कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाना सही नहीं है और लोगों को बिना पुष्टि के खबरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उनके मुताबिक शेफाली अपने जीवन के उस दौर में भी फिट और एक्टिव थीं।

कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत की बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया था, जो उनकी मौत की मुख्य वजह माना गया। उन्हें पहले से एपिलेप्सी (मिर्गी) की समस्या भी रही थी, जिसका खुलासा उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू में किया था। पराग त्यागी ने यह भी बताया कि इस मुश्किल समय में उनका पालतू कुत्ता सिम्बा उनके लिए इमोशनल सपोर्ट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पालतू जानवर की मौजूदगी मानसिक रूप से काफी मदद करती है। उन्होंने अंत में लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों को आगे न बढ़ाएं और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News