Sharad Pawar admitted in Hospital: शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती, जानें वजह?
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 01:28 PM (IST)
नेशनल डेस्क। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के प्रमुख और दिग्गज नेता शरद पवार को स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के प्रसिद्ध ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार 85 वर्षीय पवार पिछले दो दिनों से अस्पताल में हैं। हालांकि पार्टी और अस्पताल के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल नियमित स्वास्थ्य जांच (Routine Checkup) का हिस्सा है और उनकी स्थिति स्थिर है।
सूत्रों ने बताया कि 85 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार को दो दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक सूत्र ने बताया, '' उन्हें जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई गंभीर बात नहीं है।''
बता दें कि हाल ही में पवार ने व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने दिल्ली में मीडिया को भी संबोधित किया था। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पवार को इस साल फरवरी में सीने में संक्रमण और शरीर में पानी की कमी के कारण दो बार पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
