Ratan Tata के निधन पर भावुक हुए उनके सबसे युवा मैनेजर शांतनु नायडू, कहा- Goodbye dear lighthouse

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 11:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 9 अक्टूबर की रात 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। विभिन्न क्षेत्रों के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि वह इस खबर से बेहद दुखी हैं।

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। आज शाम मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।
टाटा समूह के सबसे युवा जनरल मैनेजर शांतनु नायडू ने भी रतन टाटा के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "यह दोस्ती जो अब मेरे भीतर खाली स्थान छोड़ गई है, मैं उसे भरने की कोशिश में अपनी बाकी जिंदगी बिता दूंगा। अलविदा, मेरे प्रिय लाइटहाउस।"

PunjabKesari

रतन टाटा और शांतनु नायडू के बीच का बंधन 2014 में तब शुरू हुआ, जब शांतनु ने आवारा कुत्तों के लिए रिफ्लेक्टिव कॉलर बनाने की पहल की थी। इस पहल से प्रभावित होकर रतन टाटा ने उन्हें अपने लिए काम करने का निमंत्रण दिया, और दोनों के बीच जानवरों के प्रति प्रेम ने उनके रिश्ते को और गहरा कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News