''शनि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से बढ़ेंगे रेप''

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2016 - 08:01 AM (IST)

नई दिल्ली/हरिद्वार (अमरीश): द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के शनि शिंगनापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति पर आपत्ति जताई।
 

उन्होंने कहा कि शनि एक पाप ग्रह है। महिलाओं के मंदिर में प्रवेश से उनके प्रति होने वाले अपराध बढ़ेंगे। महिलाओं के साथ रेप जैसी घटनाएं अधिक होंगी। 94 वर्षीय शंकराचार्य पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News