शर्मनाक! आधी रात का फायदा उठाकर कमरे में घुसा ससुर, फिर बहु को शारीरिक संबंध बनाने के लिए...

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 12:10 PM (IST)

Shamli Crime News, Daughter-in-law Murder : यूपी के शामली जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है जहां एक ससुर ने अपनी बहू की अस्मत लूटने की कोशिश की और नाकाम होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस जघन्य अपराध में मृतका के पति ने भी अपने पिता का साथ देते हुए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने अब दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

आधी रात को कमरे में घुसा ससुर

घटना कोतवाली क्षेत्र के खुरगान गांव की है। 25 वर्षीय मुशकरा की शादी दो साल पहले सलमान से हुई थी। सलमान कामकाज के सिलसिले में पंजाब में रहता था जबकि घर पर मुशकरा अपने 3 महीने के बच्चे और ससुर अब्बास के साथ रहती थी। 11 फरवरी की रात अब्बास चुपके से बहू के कमरे में घुस गया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब मुशकरा ने विरोध किया तो हैवान बने ससुर ने उसका गला दबाकर उसे मार डाला।

आत्महत्या का नाटक लेकिन पोस्टमार्टम ने खोली पोल

हत्या के बाद आरोपी ससुर अब्बास ने इस वारदात को आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची। उसने पुलिस को सूचना दी कि बहू ने जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद दिखाया गया था लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो सच जानकर सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। रिपोर्ट में साफ हुआ कि महिला की मौत दम घुटने (Strangulation) से हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: खतरे की घंटी! इन 3 Blood Group वालों को Heart Attack का सबसे ज्यादा खतरा, हो जाएं सावधान नहीं तो...

 

कातिल पिता का मददगार बना बेटा

पुलिस की कड़ी पूछताछ में ससुर अब्बास टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतका के पति सलमान को इस पूरी घटना की जानकारी थी। पिता का विरोध करने के बजाय सलमान ने इस कत्ल को छिपाने और इसे खुदकुशी साबित करने में अपने पिता की मदद की। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी ससुर और साक्ष्य छिपाने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News