Jeep SUV Discounts: Hurry Up! Jeep की इन गाड़ियों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जल्दी से उठा लें ऑफर का फायदा
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 06:03 PM (IST)
ऑटो डेस्क: अगर आप एक प्रीमियम SUV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फरवरी 2026 आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है। Jeep India अपनी लोकप्रिय SUVs कंपास, मेरिडियन और ग्रैंड चेरोकी पर ₹4 लाख तक के भारी डिस्काउंट और बेनिफिट्स दे रही है। इन फायदों में कंज्यूमर डिस्काउंट से लेकर कॉर्पोरेट ऑफर्स तक शामिल हैं।डिटेल में जानते हैं कि कौन से मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
1. Jeep Compass
जीप की सबसे लोकप्रिय SUV, कंपास पर इस महीने ₹2.75 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं।
- कंज्यूमर बेनिफिट: ₹1.50 लाख तक
- कॉर्पोरेट डिस्काउंट: ₹1.10 लाख
- अन्य स्पेशल ऑफर्स: ₹15,000
2. Jeep Meridian
Jeep Meridian की कीमत ₹23.33 लाख से ₹35.61 लाख के बीच है। Meridian वर्तमान में 5-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन में अवेलेबल है। इस कार पर ₹1.65 लाख का कंज्यूमर डिस्काउंट और ₹1.30 लाख का कॉर्पोरेट डिस्काउंट (केवल MY2024 यूनिट्स पर) शामिल है।
3. Jeep Grand Cherokee
जीप की फ्लैगशिप SUV ग्रैंड चेरोकी पर सबसे ज्यादा ₹4 लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को 'जीप वे एक्सक्लूसिव' ओनरशिप प्रोग्राम का फ्री एक्सेस भी मिलेगा, जिसमें 3 साल की वारंटी और एक्सप्रेस सर्विस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।


