शर्मनाक! शादी से पहले बहनोई की गंदी हरकत, दुल्हन ने कहा- अब नहीं करूंगी शादी

punjabkesari.in Friday, Jul 11, 2025 - 12:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शादी उस समय विवादों में घिर गई, जब दुल्हन ने दूल्हे के बहनोई की आपत्तिजनक हरकतों के कारण शादी तोड़ दी। वरमाला के बाद शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। यही बातों से दुल्हन ने बहनोई की हरकत से तंग आकर शादी तोड़ दी। दरअसल, वरमाल के बाद दूल्हे का जीजा दुल्हन पर नोट बरसाने लगा। बस सारा विवाद यहीं से शुरू हुआ और दुल्हन ने शादी के लिए मना कर दिया।

क्या था पूरा मामला?
घटना नवाबगंज के क्योलड़िया थाना क्षेत्र की है। मंगलवार रात पीलीभीत जनपद के बीसलपुर क्षेत्र से बारात आई थी। जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान, दूल्हे का बहनोई शराब के नशे में धुत होकर दुल्हन पर नोट बरसाने लगा। उसकी इस हरकत पर दुल्हन के भाइयों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद वह झगड़ा करने लगा और मारपीट पर उतर आया। उस समय तो बड़े-बुजुर्गों ने मामला शांत करा दिया था।

कन्यादान से पहले फिर शुरू हुआ बवाल
बुधवार सुबह जब कन्यादान की रस्म चल रही थी, तभी वही आरोपी बहनोई अपने कुछ साथियों के साथ फिर आ धमका। उसने दुल्हन के परिजनों से मारपीट शुरू कर दी और हवा में फायरिंग कर दहशत फैलाई, जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ फरार हो गया। इस मारपीट में दुल्हन की मां और भाई सहित पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।

दुल्हन का इंकार और पुलिस में शिकायत
बहनोई की इस शर्मनाक हरकत से दुल्हन इतनी नाराज हुई कि उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के बहनोई और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूल्हा पक्ष के लोग मामले को सुलझाने और समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News