बेंगलुरु मेट्रो में लड़की से की शर्मनाक हरकत, लोगों ने की जमकर पिटाई

punjabkesari.in Friday, May 04, 2018 - 01:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जहां किसी अकेली महिला के साथ अश्लील व्यवहार किया गया हो। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु मेट्रो का सामने आया है जहां एक लड़की के साथ शर्मनाक हरकत की गई। एक युवक ने भरी मेट्रो में अपना प्राइवेट पार्ट निकाल कर युवती के साथ बदसलूकी की। उसकी इस हरकत से लड़की हैरान रह गई उसकी चीख सुन मेट्रो में सवार लोगों ने युवक की पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली एक लड़की रोज की तरह मेट्रो में सफर कर रही थी। इसी बीच पीछे खड़ा एक युवक उससे लगातार चिपक रहा था। युवक की इस हरकत का लड़की ने विरोध किया और उसे दूरी बनाए रखने के लिए कहा। लेकिन कुछ मिनट बाद लड़के ने पैंट का जिप खेला खुला और अपना प्राइवेट पार्ट बाहर निकला लिया। लड़की ने यह देखते ही शोर मचाया जिसे सुन वहां लोग इकट्ठे हो गए। भीड़ ने जैसे ही युवक की इस हरकत को देखा तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। 

वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़के की पहचान उत्तर कन्नाड जिले के सिरसी के रहने वाले प्रवीन बी हेगड़े के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। हेगड़े का मेडिकल चेकअप कराने के बाद उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धाराओं 294 (अश्लील कृत्य), 354 ए (शारीरिक संपर्क के जरिए यौन प्रताड़ना) और 354डी  (घूरने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News