‘हाउडी मोदी' से गदगद हुए शाह राजनाथ, कहा- विश्व मानचित्र पर भारत ने छोड़ी अमिट छाप

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 06:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा नेताओं ने अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित ‘हाउडी मोदी' कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विश्व राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि इसने विश्व मानचित्र पर एक मजबूत भारत की अमिट छाप छोड़ दी हैं। 

PunjabKesari

भाजपा के अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि विश्व राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन। दो सबसे शक्तिशाली लोकतांत्रिक देशों के नेताओं ने एक समृद्ध दुनिया के लिए अपने विचारों और सपनों को एक साथ साझा किया, जो पहले कभी नहीं देखा गया था। हाउडी मोदी कार्यक्रम अभूतपूर्व था। इसने विश्व मानचित्र में मजबूत भारत की एक अमिट छाप छोड़ी है।

PunjabKesari

आतंकवाद के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान पर मोदी के हमले का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि विश्व को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि यह ‘‘न्यू इंडिया'' देश को सुरक्षित और एकजुट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने मोदी के नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरा विश्व आतंकवाद के खतरे के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई में भारत के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ा है।

PunjabKesari

भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता दुनियाभर में बढ़ गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ह्यूस्टन में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य को साझा किया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों ने हमें उम्मीद और एक उज्ज्वल भविष्य देने के लिए आज हाथ मिलाया

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News