30 करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक हैं शाह, पत्नी भी करोड़ों की माल​किन

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2019 - 06:27 PM (IST)

अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पास कुल 30 करोड़ 48 लाख रूपये से अधिक की चल अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी सोनल बेन के पास भी सवा आठ करोड़ रूपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर आज दायर किए गए नामांकन में आय का ब्यौरे दिया। 
PunjabKesari

भाजपा अध्यक्ष के पास सात कैरेट हीरे के अलावा 25 किलो चांदी समेत 35 लाख से अधिक के जेवरात है जिनमें लगभग 30 लाख के पुश्तैनी और शेष स्व अर्जित आय से खरीदे गये हैं जबकि पत्नी के पास 63 कैरेट हीरे और एक किलो 620 ग्राम सोना समेत 63 लाख से अधिक के जेवरात हैं।  उनका शेयरों आदि में कुल निवेश 17 करोड़ 59 लाख रूपये से अधिक का है जबकि उनकी पत्नी का शेयरों आदि में निवेश 4 करोड़ से 36 लाख से अधिक का है। शाह के पास मात्र 20633 रूपये की नकदी और पत्नी के पास 72578 रूपये की नकदी है जबकि दोनो के बैंक खातों में क्रमश: 18,89,710 रू और 18,72,172 रू हैं। दोनो के ऊपर कुल क्रमश: 15,77,037 रू और 31,92,550 रू का बैंक रिण/देनदारी भी है। 
PunjabKesari

शाह की कुल 12,24,75,093 रूपये मूल्य की अचल सपत्ति में 7,67,50,000 रूपये की पुश्तैनी और शेष उनके स्वयं की कमाई की है1 18,24,46,224 रूपये की चल संपत्ति में 14,97,92,563 रूपये पुश्तैनी है। पत्नी की कुल 3,05,23,738 रूपये की अचल संपत्ति में 80,23,738 रूपए की संपत्ति पुश्तैनी है शेष उनकी स्व अर्जित कमाई के हैं। श्रीमती शाह की पूरी 5,27,38,692 रूपये की चल संपत्ति उनकी स्व अर्जित कमाई का है। उन्हे हलफनामे में गृहिणी बताया गया है पर किराये, शेयर आदि से उनकी आय बतायी गयी है। इसी तरह शाह को भी राज्यसभा सांसद के तौर पर उनके वेतन भत्ते के अलावा किराये, शेयर आदि से आय बतायी गयी है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News