बिहार भाजपा अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस ने खड़े किए कई सवाल, क्या माफी मांगेंगे PM और शाह

punjabkesari.in Wednesday, Nov 22, 2017 - 04:25 PM (IST)

पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष के बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के बाद अब कांग्रेस ने भी इस मामले पर भाजपा से सवाल किया है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या इस बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अथवा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह माफी मांगेंगे। 


सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि क्या अब कोई मोदी जी से सवाल भी नहीं कर सकता? क्या अब मोदी जी से सवाल पूछने पर हाथ और ऊंगलियां काटे जाएंगें? क्या अमित शाह अपने बिहार अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही करने का साहस दिखाएंगें? 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News