साणंद में सेमीकंडक्टर इकाई प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में छलांग : शाह

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 12:52 AM (IST)

नेशनल डेस्क : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात के साणंद में 'सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट' इकाई के उद्घाटन का स्वागत करते हुए कहा कि यह भारत के प्रौद्योगिकी महाशक्ति बनने की दिशा में एक और उपलब्धि है।

शाह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यह नयी इकाई ''प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक नयी छलांग'' का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात के साणंद में नयी सीजी सेमी ओसैट इकाई का उद्घाटन, भारत के प्रौद्योगिकी महाशक्ति बनने की यात्रा में एक और उपलब्धि है।'' केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''यह नयी इकाई भारत के विकास इंजन के रूप में गुजरात को और अधिक गति प्रदान करेगी तथा युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगी।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News