घाटी में शुक्रवार: भारी सुरक्षाबलों की तैनाती, पुराने शहर में सुरक्षा कड़ी

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2016 - 02:26 PM (IST)

 श्रीनगर: कश्मीर घाटी में आज जुम्मे का दिन है। घाटी के कई हिस्सों में भारी सुरक्षाबलों की तैनती की गई है। ऐसा सुरक्षा के लिहाज से किया गया है। श्रीनगर के पुराने शहर में सुरक्षा बहुत कड़ी की गई है। जुम्मे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन होते हैं। ऐसे में हिंसा को रोकने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

जामिया मस्जिद के बाहर भी सुरक्षाबल तैनात हैं। गौरतलब है कि कश्मीर में शुक्रवार का दिन चर्चा का विषय होता है। अलगाववादियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News