सोशल मीडिया पर Viral हुई लव स्‍टोरी, 50 साल की उम्र में महिला को मिला सच्चा प्यार

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 01:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कहते हैं प्यार करने की न तो कोई उम्र होती है और न ही ​कोई सीमा। इसे किसी के द्वारा बांधा या रोका नहीं जा सकता। यह किसी भी उम्र में और किसी भी रूप में हो सकता है। इसे साबित कर दिखाया है बांग्लादेश की कोमोला ने ​जिन्होंने 50 की उम्र में दोबारा शादी कर अपने सच्चे प्यार को पा लिया हैै। कोमोला की यह दिलचस्प कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग इस महिला की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं जिसने दुनिया की परवाह किए बीना अपने प्यार पर जीत हासिल कर ली। 

इस सच्चे प्यार की कहानी को बांग्लादेश के एक फोटोग्राफर GMB Akash ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। जिसमें बताया गया कि कोमाला नाम की ए​क महिला 25 साल की उम्र में ही विधवा हो गई थी। जिसके बाद उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अपने बच्चों का पेट भरने के लिए उसने 20 सालों तक ब्रेड और अंडे बेचे। इसी बीच कोमोला अपने आप को अकेला महसूस करती थी। ऐसा कोई नहीं था जिसे वह अपनी दिल की बात बता सके। 

इसी दौरान एक मजदूर ने कोमोला के रेस्‍टोरेंट में आना जाना शुरू कर दिया। वह दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने लगे। एक दिन उस मजदूर ने कोमोला को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। उसके परिवार वालों ने इन दोनों के इस रिश्ते का विरोध किया। वह महिला भी समाज के डर से चुप रही। लेकिन एक दिन उन दोनों ने एक होने को फैसला ले लिया और समाज को पिछे छोड़ उन्होंने शादी कर ली। वह दोनों दोनों पांच साल से साथ हैं और बेहद खुश हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News