SCSS: इस शानदार स्कीम में करें निवेश, हर 3 महीने बाद खाते में आएंगे 61,500 रुपये
punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 08:19 PM (IST)
नेशनल डेस्कः रिटायरमेंट के बाद अगर आप भी सुरक्षित निवेश करना चाहते है , तो सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) एक बेहतरीन विकल्प है। इस योजना में 8.2% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें निवेश करने से हर 3 महीने में नियमित आय मिलती है। यदि कोई वरिष्ठ नागरिक इसमें 30 लाख रुपये जमा करता है, तो उसे 8.2% ब्याज दर के हिसाब से हर 3 महीने में 61,500 रुपये ब्याज मिलेगा।
हर 3 महीने में 61,500 रुपये ब्याज
यदि कोई वरिष्ठ नागरिक इसमें 30 लाख रुपये जमा करता है, तो उसे 8.2% ब्याज दर के हिसाब से हर 3 महीने में 61,500 रुपये ब्याज मिलेगा, एक साल बाद यह रकम बढ़कर 2,46,000 रुपये हो जाती है।
SCSS की अवधि
SCSS स्कीम में निवेशक लंबे समय तक नियमित आय का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम की अवधि 5 साल की होती है, जिसको जरुरत पड़ने पर 3 साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। इस स्कीम में निवेश 1,000 रुपये से लेकर अधिकतम 30 लाख रुपये तक कर सकते है।
टैक्स छूट
इस स्कीम में जो ब्याज मिलता है, उसमें टैक्स देना पड़ता है। हालांकि वरिष्ठ नागरिक आयकर की धारा 80TTB के तहत 50,000 रुपये तक की टैक्स छूट का लाभ ले सकते हैं।
