Vijay Thalapathy के ड्राइवर का बेटा बना विधायक, अब हर महीने लाख से ज्यादा कमाएंगे सबरीनाथन
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 02:48 PM (IST)
Vijay Thalapathy drivers son: तमिलनाडु की राजनीति में इस बार एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। साधारण परिवार से आने वाले आर. सबरीनाथन ने विरुगंबक्कम सीट से शानदार जीत हासिल कर सबको चौंका दिया। बता दें कि वह मशहूर अभिनेता और नेता Vijay Thalapathy के निजी ड्राइवर के बेटे हैं। उन्होंने मौजूदा विधायक A. M. V. Prabhakar Raja को 27,000 से ज्यादा वोटों से हराया, जो अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है।
इस जीत के साथ सबरीनाथन अब तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य बन गए हैं। उन्हें हर महीने करीब 1.05 लाख रुपये सैलरी मिलेगी। यह वेतन 2017 में बढ़ाया गया था, जब विधायकों की सैलरी 55,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये से ज्यादा कर दी गई थी। सबरीनाथन का परिवार काफी साधारण रहा है। उन्होंने अपनी जीत को जनता के भरोसे और बदलाव की लहर का नतीजा बताया।
इस चुनाव में Tamilaga Vetri Kazhagam यानी TVK ने पूरे राज्य में मजबूत प्रदर्शन किया है। 234 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी ने 100 से ज्यादा सीटें जीत ली हैं। हालांकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, लेकिन यह प्रदर्शन साफ संकेत देता है कि राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव हो रहा है। माना जा रहा है कि अन्य छोटी पार्टियां भी TVK को समर्थन दे सकती हैं।
खुद विजय ने भी चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पेरंबूर सीट से 50,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। पार्टी के समर्थकों का मानना है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में मजबूत दावेदार बन सकते हैं।
इस चुनाव में कई बड़े उलटफेर भी देखने को मिले। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री M. K. Stalin अपनी कोलाथुर सीट हार गए। उन्हें TVK उम्मीदवार वी. एस. बाबू ने करीब 9,000 वोटों से हराया। वहीं Dravida Munnetra Kazhagam और उसके सहयोगियों को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली।
