School Closed : उत्तर प्रदेश में 24 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, भीषण गर्मी के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 10:58 PM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि अब 24 जून तक बढ़ा दी गई है। अब स्कूलों में नियमित पठन-पाठन 25 जून से प्रारंभ होगा।

कैलेंडर में हुआ बड़ा बदलाव:
सरकार ने अब हर वर्ष के लिए एक स्थायी कैलेंडर तय कर दिया है, जिसके तहत प्रत्येक वर्ष 20 मई से 24 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस निर्णय से पूरे प्रदेश में छुट्टियों को लेकर एकरूपता आएगी और अभिभावकों व शिक्षकों को स्पष्टता रहेगी।

शिक्षकों के लिए 22 जून से खुलेगा 'स्कूल':
हालांकि बच्चों की छुट्टियां बढ़ी हैं, लेकिन योगी सरकार ने निर्देश दिया है कि विद्यालय खुलने से पहले की तैयारियों के लिए 22, 23 और 24 जून को सभी शिक्षक और कर्मचारी स्कूल में उपस्थित रहेंगे।

  • क्या होगा काम: इस दौरान लेसन प्लान तैयार करने, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्यपुस्तक वितरण और स्कूलों की साफ-सफाई जैसे कार्य पूरे किए जाएंगे।
  • योग दिवस: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिक्षक और छात्र सामूहिक योगाभ्यास में भी शामिल होंगे।
  • शिक्षा की गुणवत्ता: सरकार का लक्ष्य शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत प्रत्येक सत्र में न्यूनतम 220 कार्यदिवस सुनिश्चित करना है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News