21 जून को नीट दोबारा परीक्षा के लिए तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, TSRTC बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे छात्र

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 06:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा के दिन तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा होगी। तेलंगाना सरकार ने बृहस्पतिवार को यह निर्णय लिया है।

राज्य के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा किए गए एक संदेश में कहा कि छात्र 21 जून को यात्रा के दौरान अपने नीट परीक्षा केंद्र का प्रवेश पत्र (हॉल टिकट) दिखा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

PunjabKesari

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून को होने वाली नीट-यूजी की पुनः परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्रालय, राज्य सरकारों, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और उच्च शिक्षण संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी परीक्षा इस वर्ष तीन मई को आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 12 मई को इसे निरस्त कर दिया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) वर्तमान में इस मामले की जांच कर रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News