छुट्टियों का सिलसिला जारी, 7 दिनों तक लगातार रहेंगे स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, सरकारी दफ्तर...

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 05:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अक्टूबर का महीना कई खास त्योहारों से भरा है, और यह सिलसिला नवंबर के शुरूआती दिनों तक जारी रहेगा। इस त्योहारी सीजन में कई दिनों की छुट्टियां रहेंगी। धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे त्योहार आने वाले हैं। इस दौरान देश के कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।

धनतेरस पर छुट्टी: धनतेरस 29 अक्टूबर, मंगलवार को है। इस दिन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में छुट्टी रहेगी। कुछ राज्यों में स्कूल और कॉलेज भी बंद होंगे।

छोटी दिवाली: 30 अक्टूबर 2024 को नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली मनाई जाएगी। कई राज्यों में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी रहेगी, और कुछ राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

दिवाली: दिवाली 31 अक्टूबर को है, लेकिन सार्वजनिक छुट्टी 1 नवंबर को होगी। कुछ राज्यों में 31 अक्टूबर को और कुछ में 1 नवंबर को छुट्टी रहेगी। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे।

दिवाली के बाद की छुट्टियां: 2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज बंद हो सकते हैं। सभी ऑफिस, जहां शनिवार की छुट्टी होती है, वहां भी छुट्टी रहेगी।

भाई दूज की छुट्टी: 3 नवंबर को भाई दूज है, जो रविवार है। इस कारण सभी जगह साप्ताहिक छुट्टी होगी, और स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे।

नोट- पंजाब केसरी ऊपर बताई गई इन छु्ट्टियों की पुष्टि नहीं करता है। राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर इन छुट्टियों की तारीख में बदलाव भी हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News