दुर्गाष्टमी पर 19 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर, केरल सरकार ने की घोषणा
punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 01:38 PM (IST)
तिरुवनंतपुरम: केरल सरकार ने शुक्रवार को दुर्गाष्टमी के त्योहार के चलते 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस छुट्टी की घोषणा करते हुए एक आदेश जारी किया।
आदेश के अनुसार, यह छुट्टी सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट' के अंतर्गत आने वाले संस्थानों और पेशेवर कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगी।
यह छुट्टी 20 और 21 अक्टूबर को होने वाली पूजा त्योहार की छुट्टियों से ठीक पहले पड़ रही है, जिससे राज्य के लोगों को एक लंबी छुट्टी मिल जाएगी।
