हे भगवान! डराने वाला है साल 2026, इन खौफनाक भविष्यवाणियों ने उड़ाई लोगों की नींद, मचेगा हाहाकार
punjabkesari.in Monday, Jan 05, 2026 - 10:10 AM (IST)
2026 Predictions: साल 2025 की उथल-पुथल के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें 2026 पर टिकी हैं। प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं विशेषकर 16वीं सदी के फ्रांसीसी ज्योतिषी मिशेल डी नोस्ट्राडेमस की भविष्यवाणियों ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। जानकारों का कहना है कि 2026 का साल उतना ही चौंकाने वाला हो सकता है जितना पिछला साल था। आइए जानते हैं उन भविष्यवाणियों के बारे में जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मचा सकती हैं:
1. सात महीने का महायुद्ध और तीसरा विश्व युद्ध
नोस्ट्राडेमस की चौपाइयों के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि साल 2026 में एक भीषण युद्ध हो सकता है जो सात महीनों तक चलेगा। कई लोग इसे वर्तमान रूस-यूक्रेन संघर्ष के विस्तार के रूप में देख रहे हैं। भविष्यवाणी में फ्रांस के रूएन और एवरेक्स जैसे शहरों का जिक्र है जो इशारा करता है कि युद्ध की लपटें पूरे यूरोप को अपनी चपेट में ले सकती हैं। इसे तीसरे विश्व युद्ध (World War III) की शुरुआत भी माना जा रहा है।
2. किसी महान नायक का अचानक अंत
एक और चौंकाने वाली भविष्यवाणी के अनुसार दिन के उजाले में किसी अत्यंत प्रभावशाली व्यक्ति पर आसमानी बिजली गिरेगी। ज्योतिषियों का मानना है कि यह किसी बड़े विश्व नेता, राजा या मशहूर हस्ती की अचानक मृत्यु की ओर इशारा है। यह मौत किसी प्राकृतिक घटना, हार्ट अटैक या किसी बड़े घोटाले के परिणाम स्वरूप हो सकती है जो पूरी दुनिया को हिलाकर रख देगी।
यह भी पढ़ें: 'मुझे बार-बार फोन कॉल्स आ रहे हैं', इस BJP नेता को मिली जान से मारने की धमकी
3. मधुमक्खियों का रहस्यमयी रात में हमला
भविष्यवाणी में जिक्र है कि रात के अंधेरे में 'मधुमक्खियों का झुंड' हमला करेगा। इतिहास में मधुमक्खियों को साम्राज्य या सत्ता का प्रतीक माना गया है। विशेषज्ञ इसे किसी देश की वायु सेना या ड्रोन हमलों (Drone Attacks) से जोड़कर देख रहे हैं जो रात के वक्त चुपके से किसी बड़े देश पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।
4. स्विट्जरलैंड में रक्तपात की आशंका
शांति के लिए पहचाने जाने वाले देश स्विट्जरलैंड के दक्षिणी हिस्से (टिसिनो कैंटन) को लेकर भी डरावनी चेतावनी दी गई है। टिसिनो की सीमा इटली से लगती है। यहां होने वाले रक्तपात को किसी युद्ध, महामारी या भीषण प्राकृतिक आपदा से जोड़कर देखा जा रहा है। यूरोप के केंद्र में इस तरह की हिंसा वैश्विक अस्थिरता का संकेत है।
कौन थे नोस्ट्राडेमस और क्या है '26' का रहस्य?
मिशेल डी नोस्ट्राडेमस एक फ्रांसीसी डॉक्टर और ज्योतिषी थे जिन्होंने 942 चौपाइयों (Quatrains) में भविष्य की घटनाओं का वर्णन किया था। कई शोधकर्ताओं का मानना है कि उनकी पुस्तक की 26वीं चौपाई सीधे तौर पर वर्ष 2026 की ओर इशारा करती है। हालांकि उनकी भाषा पुरानी फ्रेंच और लैटिन का मिश्रण है जिससे सटीक अर्थ निकालना हमेशा चुनौतीपूर्ण और विवादास्पद रहता है।



