SBI Amrit Vrishti FD: ₹1 लाख जमा करें और पाएं ₹42,524 तक ब्याज, जानें पूरी डिटेल
punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 10:33 AM (IST)
नेशनल डेस्क: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं के जरिए निवेशकों के लिए मुनाफे का पिटारा खोल दिया है। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ शानदार रिटर्न की तलाश में हैं, तो SBI की नई ब्याज दरें और Special Scheme आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती हैं। बैंक फिलहाल 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी पर 3.05% से लेकर 7.05% तक का आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। निवेश की इस दौड़ में सबसे ज्यादा चर्चा उस मुनाफे की है, जहां महज 1 लाख रुपये जमा करके आप ₹42,524 तक की कमाई सिर्फ ब्याज से कर सकते हैं।
SBI की निवेश योजनाओं में 'अमृत वृष्टि' (444 दिन) एक विशेष आकर्षण बनी हुई है। इस स्कीम के तहत सामान्य नागरिकों को 6.45%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% की दर से ब्याज दिया जा रहा है। इसके साथ ही, लंबी अवधि के निवेश यानी 5 साल की FD पर भी बैंक काफी उदार है। 5 साल की जमा राशि पर सामान्य नागरिकों को 6.05%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% का तगड़ा रिटर्न मिल रहा है।
मुनाफे के गणित को समझें तो, यदि एक सामान्य नागरिक 5 साल के लिए 1 लाख रुपये की FD कराता है, तो उसे मैच्योरिटी पर कुल ₹1,35,018 मिलेंगे, जिसमें ₹35,018 शुद्ध ब्याज होगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यही राशि ₹1,41,826 हो जाएगी, जिसमें ₹41,826 का ब्याज शामिल है। सबसे ज्यादा फायदा अति वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा है; 5 साल की FD में 1 लाख रुपये जमा करने पर उन्हें ₹42,524 का fixed interest मिलेगा और मैच्योरिटी राशि ₹1,42,524 तक पहुंच जाएगी। इस तरह SBI न केवल सुरक्षा की गारंटी दे रहा है, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मानजनक कमाई का जरिया भी बन गया
