राघव चड्ढा के घर पहुंचे संजय दत्त, ''धुरंधर'' में ''एसपी असलम'' के किरदार की तारीफ कर सांसद बोले- ''हमेशा आपका प्रशंसक रहूँगा''

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 12:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में अपने निवास पर बॉलीवुड के 'खलनायक' संजय दत्त की मेजबानी की। इस मुलाकात के दौरान राघव ने संजय दत्त के व्यक्तित्व और उनकी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में उनके प्रदर्शन की जमकर सराहना की।

PunjabKesari

राघव ने शेयर की तस्वीरें

राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर संजय दत्त की यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पति राघव ने कैप्शन में लिखा, "कुछ समय पहले अपने घर पर उन सबसे गर्मजोशी से भरे व्यक्तियों में से एक, संजय दत्त की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला जिन्हें मैं जानता हूँ।"

PunjabKesari

'धुरंधर' की सफलता पर दी बधाई

संजय दत्त की हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' और इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता पर खुशी जताते हुए राघव ने कहा, "फिल्म 'धुरंधर' के लिए आपको मिल रहे प्यार को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। आपका औरा (Aura) आज भी वही है और हर दौर में लोगों के मन में आपके लिए प्रशंसा बरकरार है। आप इस सफलता के हकदार हैं। मैं हमेशा आपके लिए प्रार्थना करता हूँ।" आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त ने 'एसपी असलम' की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News