देश की राजनीति को हिला देने वाले टॉप 5 सेक्स स्कैंडल

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2016 - 03:36 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के महिला एवं बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार आपत्तिजनक सीडी मिलने के बाद पद से हटा दिया गया है। लेकिन, आपको बता दें कि राजनीति और सेक्स स्कैंडल का अपने आप में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई नेताओं के सेक्स स्कैंडल के मामले सामने आते रहे हैं। 

गोपाल कांडा और गीतिका शर्मा स्कैंडल 
हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और उनकी एयरलाइन कंपनी में एयर-होस्टेस रही गीतिका शर्मा की रहस्यमयी आत्महत्या का विवाद काफी दिनों तक गहराया रहा था। प्रेस में आ रही खबरों के मुताबिक दोनों के बीच अवैध संबंध थे जबकि गीतिका मंत्री गोपाल कांडा की एक अन्य महिला अंकिता से बढ़ती नजदीकियों को लेकर ईष्र्यालु हो गई थी। इसके चलते उसका कई बार गोपाल कांडा और अंकिता से भी झगड़ा हो चुका था। आखिर में एक दिन वह अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई। जहां पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया वहीं कुछ लोगों ने इसे हत्या बताते हुए सीबीआई जांच कराने की मांग की।

अभिषेक मनु सिंघवी सेक्स सीडी स्कैंडल 
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कांग्रेस प्रवक्ता मनु सिंघवी भी एक सेक्स सीडी मामले में फंस गए थे। माना जाता है कि उनके पूर्व ड्राइवर ने ही उनकी यह सीडी तैयार करवाई थी। वह इसके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। मनु सिंघवी ने इसके विरूद्ध हाईकोर्ट में याचिका लगाई और हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस सीड़ी के प्रसारण या प्रचार प्रसार पर रोक लगा दी गई हालांकि तब तक यह सीडी इंटरनेट पर वायरल हो चुकी थी।

सामने आया नारायण दत्त तिवारी का वीडियो क्लिप
 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी को उस समय आंध्र प्रदेश के राज्यपाल पद से इस्तीफा देना पड़ा था जब उनका सेक्स वीडियो क्लिप सामने आया था। तेलेगु चैनल पर उनको तीन महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया। एन डी तिवारी ने इस मामले में सार्वजनिक माफी मांगी थी और कहा था कि उनको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है।

महिपाल मदेरणा -भंवरी देवी कांड
एक नर्स से राजनीति तक का सफर तय करने वाली भंवरी देवी की हत्या ने राजस्थान में हलचल मचा दी थी। भंवरी देवी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महिपाल मदेरणा तथा मलखान सिंह से संबंध थे। उसने अपने अंतरंग पलों की भी सीडी बना ली थी जिसके दम पर वह इन नेताओं को ब्लैकमेल कर रही थी। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आखिर में भंवरी देवी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

राघव जी पर नौकर के साथ यौन संबंध बनाने का लगा आरोप 
भाजपा के पूर्व नेता राघव जी उस समय सुर्खियों में छाए थे जब उनपर अपने नौकर के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगा था। इस खबर के फैलने के बाद उन्हें पद के साथ-साथ पार्टी से भी निकाल दिया गया। राघव जी को इस मामले में इस्तीफा देना पड़ा था और यह मामला अभी न्यायाधीन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News