पुलिस ने हल किया किडनैपिंग केस, 25 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 05:26 PM (IST)

साम्बा : जिला साम्बा की बड़ी-ब्राह्मणा पुलिस ने वर्ष 2019 के एक हाई प्रोफाइल क्रिडनैपिंग केस में फरार चल रहे मुख्य अपराधी को कड़ी मशक्कत के बाद पकडऩे में सफलता हालिस की है। अपराधी की पहचान संजय कुमार रैना पुत्र बस्सी निवासी गुंधना जिला डोडा जो कि मौजूदा समय में जल्लो चक्क के रूप में की गई। लम्बे समय बाद पकड़े गए इस अपराधी से पुलिस ने कई फेक कागजात भी बरामद किए।

जानकारी अनुसार वर्ष 2019 के मई महीने में बड़ी-ब्राह्मणा क्षेत्र से 10 वर्षीय एक छात्र को किडनैप करके उसके परिजनों से फिरौती की मांग की गई थी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बच्चे को सुरिक्षत किडनैपरों के चुंगल से बचा लिया था और 6 आरोपी गिरफ्तार कर लिया था,    परंतु मुख्य आरापी फरार हो गया था, जिसके बाद साम्बा पुलिस उसे पकडऩे के लिए लगातार काम कर रही थी और अखिरकार इस बार डी.एस.पी. मोहिता शर्मा ने सिट का गठन करके इस आरोपी को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार कर लिया । उसके कब्जे से कई संदिज्ध चीजे व फेक कागजात बरामद किए गए।

एडिशनल एस.पी. अजाज अहमद जरगर ने पत्रकार वर्ता करके इस मामले की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने इस आरोपी को पकडऩे के लिए वर्ष 2019 के  मई महीने में लूक आऊट नोटिस जारी करके 25 हजार का ईनाम भी रखा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News