लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है ? मुंबई में प्रदर्शन करने पहुंचे Imran Khan हिरासत में, बोलें- ड्राइव पर जा रहा हूं
punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2026 - 11:22 AM (IST)
Imran Khan Detained : बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को शनिवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह मैदान CJP के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के समर्थन में आयोजित विरोध प्रदर्शन के लिए तय जगह थी। हिरासत में लिए जाने के बाद, एक्टर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वे पुलिस वैन के अंदर बैठे दिख रहे थे। तस्वीर के साथ उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कैप्शन लिखा, "लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।
मीडिया से बात करते हुए, इमरान खान ने साफ किया कि वे किसी खास मांग के साथ नहीं, बल्कि मुंबई के एक नागरिक के तौर पर वहाँ आए थे। उन्होंने कहा कि वे यह समझना चाहते थे कि आने-जाने की आजादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है और लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है। एक्टर ने कहा, "मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहाँ एक नागरिक के तौर पर, इस शहर में रहने वाले एक व्यक्ति के तौर पर आया हूं। मैं यह देखने आया हूँ कि आने-जाने की आज़ादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है। लोगों की आवाज़ क्यों दबाई जा रही है ? इसीलिए मैं यहां हूं।
उन्होंने आगे कहा कि वे किसी संगठन से जुड़े नहीं हैं और व्यक्तिगत तौर पर इसमें शामिल हो रहे हैं। अपनी बात पर ज़ोर देते हुए इमरान ने कहा, "मुझे लोगों से कुछ भी मांगने का कोई अधिकार नहीं है। मैं किसी संगठन का हिस्सा नहीं हूं। मैं एक प्रतिनिधि के तौर पर खड़ा रहूंगा।
एक्टर को अगस्त क्रांति मैदान में पुलिस की कार्रवाई के बीच हिरासत में लिया गया, जहां अधिकारियों ने... मुंबई पुलिस के अनुसार, 400 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अब तक लगभग 1,000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। ये लोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेतृत्व में जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे।
