A से Z तक सब यहां मिलेगा... अब Youtube पर भी दिखेगा भाईजान का जलवा, Salman Khan ने शुरू किया अपना Channel
punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2026 - 12:55 PM (IST)
Salman Khan Youtube Channel : सलमान खान ने अपना YouTube चैनल लॉन्च किया, कहा 'A से Z तक सब यहां मिलेगा। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 'बीइंग द सलमान खान' (Being The Salman Khan) नाम से अपना YouTube चैनल शुरू किया है। इससे फैंस को उनके एक्टिंग स्टाइल, बॉडी लैंग्वेज और उन खास अंदाज़ों को करीब से देखने का मौका मिलेगा, जो उनकी ऑन-स्क्रीन इमेज का हिस्सा बन गए हैं।
हाल ही में एक्टर ने अपनी Instagram स्टोरी पर चैनल का लिंक शेयर किया और फैंस से इसे देखने की अपील की। इस चैनल का फ़ॉर्मेट थोड़ा अलग है; इसमें सलमान दो भूमिकाओं में नजर आएंगे - एक एक्टिंग कोच के तौर पर और दूसरी, एक्टिंग सीखने वाले स्टूडेंट के तौर पर। शुक्रवार को फैंस के साथ लिंक शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, "शुरू से शुरू करते हैं। मेरा ऑफिशियल YouTube चैनल।
A से Z तक सब यहां मिलेगा। सलमान उन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में शामिल हैं जिन्होंने अपने फैंस से जुड़ने के लिए YouTube का रुख किया है। आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा जोनास और कार्तिक आर्यन जैसे एक्टर्स के साथ-साथ फिल्ममेकर फराह खान भी अपने फॉलोअर्स के साथ कंटेंट शेयर करने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। काम की बात करें तो, सलमान अभी रियलिटी शो 'बिग बॉस 20 होस्ट कर रहे हैं।
इसके बाद सलमान खान फिल्म 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) में नजर आएंगे, जिसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं और उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।
