रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अाज से भारत दौरे पर (पढ़ें 4 अक्तूबर की खास खबरें)

punjabkesari.in Thursday, Oct 04, 2018 - 08:41 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा दो दिनों का है। आज पुतिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सालाना द्विपक्षीय शिखर वार्ता करेंगे।

इसके अलावा आइए आपको बताते हैं 4 अक्तूबर की खास खबरें।

राष्ट्रीय- 
राफेल डील मामला: नए दस्तावेजों के साथ कैग से मिलेगी कांग्रेस 
PunjabKesari
राफेल डील मामले पर कांग्रेस आज कैग दफ्तर जाएगी। पार्टी सूत्रों को मुताबिक, राफेल डील से जुड़े कुछ नए दस्तावेजों के साथ कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल कैग से मिलेगा।

सिक्कम के मुख्यमंत्री आज आई.बी.सी 2018 का करेंगे उदघाटन 
PunjabKesari
पहली इंटरनेशनल बायोडायवर्सिटी कांग्रेस (आई.बी.सी 2018) का उद्घाटन सिक्कम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग द्वारा 4 अक्तूबर को देहरादून में किया जाएगा। 

'कैदी महिलाअों और न्याय के लिए पहुंच' विषय पर शिमला में पहला क्षेत्रीय सम्मेलन
PunjabKesari
हिमाचल जेल विभाग की ओर से जेल में महिलाएं और न्याय तक पहुंच विषय पर होने वाले दो दिवसीय कांफ्रेंस में 19 राज्यों के जेल अधिकारी शामिल होंगे। ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरएंडडी) के सौजन्य से 4 और 5 अक्तूबर को कांफ्रेंस में जेलों में महिलाओं के खानपान, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 

गोवा में आज लैंड होगी पहली चार्टर्ड फ्लाइट 
PunjabKesari
गोवा में टूरिस्ट सीजन का आगाज हो चुका है और आज गोवा में पहली चार्टर्ड फ्लाइट लैंड होगी, जिसमें रूस से आने वाले पर्यटक होंगे। विदेशियों के साथ गोवा घरेलू पर्यटकों के लिए हॉट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। 

बर्खास्त सिपाही प्रशांत के समर्थन में आज काला दिवस मनाएगी यूपी पुलिस 
PunjabKesari
लखनऊ में विवेक तिवारी हत्याकांड के मुख्य अारोपी प्रशांत चौधरी के समर्थन में यूपी पुलिस आज काला दिवस मनाएगी। 

व्यापार-
अाज होगी IL&FS बोर्ड की पहली बैठक 
PunjabKesari
संकटग्रसत आईएलएंडएफएस के नवगठित निदेशक की पहली बैठक अाज हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज मुंबई में IL&FS बोर्ड की बैठक होगी।

गेजेट - 
अाज से शुरू हो रहा है 120 साल पुराना अॉटो शो

PunjabKesari
दुनिया का 120 साल पुराना पैरिस अॉटो शो अाज से एक बार फिर कई अनोखी कारों ले कर आ रहा है। इस शो में एक्जिबिटर्स की गंभीरता देखने के लिए उनको कम से कम (22 कि. मी) तक गाड़ियां चलाई जाती हैं। 

आज लगेगी जियो फोन 2 की फ्लेश सेल 
PunjabKesari
जियो फोन 2 को एक बार फिर आज फ्लेश सेल में लगाया जा रहा है। इस फीचर फोन को ग्राहक आज दोपहर 12 बजे jio.com से खरीद सकते हैं। 

खेल-
अाज होने वाले मुकाबले
क्रिकेट: भारत बनाम वेस्टइंडीज (पहला टैस्ट, पहला दिन)
फुटबॉल: केन बनाम ओलम्पिक ल्यों (फ्रैंच कप -2018)
फुटबॉल: कोलकाता बनाम उत्तर -पूर्व (इंडियन सुपर लीग)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News