भारत की मदद के लिए तेल उत्पादन बढ़ा सकता है रूस

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 11:09 PM (IST)

नई दिल्ली: रूस ने प्रस्ताव किया है कि बाजार में स्थिरता लाने के लिए वह तेल उत्पादन को बढ़ाने के लिए तैयार है। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को द्विपक्षीय शिखर बैठक में दिया। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने गुरुवार रात रात्रिभोज के समय करीब तीन घंटे तक एकांत में विभिन्न वैश्विक, क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर लंबा विचार मंथन किया था और शुक्रवार को उन्होंने 19 वीं भारत रूस वार्षिक शिखर बैठक में डेढ़ घंटे अकेले में बातचीत की।

PunjabKesariसूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षोंं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी गहन विचार किया। ईरान को लेकर अमरीका के कदमों से उत्पन्न हालात और तेल की बढ़ती दरों तथा भारत को पेश आने वाली चुनौतियों पर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि रूस ने प्रस्ताव किया कि वह भारत की मदद के लिए अपना उत्पादन बढ़ा सकता है। रूस ने भारत को आर्कटिक गैस देने की भी पेशकश की लेकिन भारत ने कहा कि वह अभी ईरान से तेल खरीद रहा है।

PunjabKesariपहले भी प्रतिबंध होने के बावजूद वह ईरान से तेल लेता रहा है। भारत ने कहा है कि अभी ऐसे हालात नहीं आए हैं। सूत्रों ने बताया कि रूस ने भारत में विमानन क्षेत्र में हो रही वृद्धि के मद्देनजर उसे नागरिक विमान तथा देश में अन्तर्देशीय जलमार्गों के विकास को हुए रिवर क्राफ्ट देने की भी पेशकश की।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News