यूक्रेन संकट पर भारत बोला-तनाव बढ़ाने वाला कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए, रूस ने की तारीफ

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 03:42 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: रूस ने यूक्रेन संकट पर भारत के संतुलित और स्वतंत्र रुख की शुक्रवार को सराहना की। पूर्वी यूरोप में स्थित देश (यूक्रेन) को लेकर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों और रूस के बीच तनाव बढ़ने के मद्देनजर भारत के रुख पर रूस का यह बयान आया है। बता दें कि एक दिन पहले भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा था कि ‘शांत एवं रचनात्मक कूटनीति‘ वक्त की दरकार है और तनाव बढ़ाने वाला कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए।''

 

नई दिल्ली में स्थित रूसी दूतावास ने कहा, ‘‘हम भारत के संतुलित, सैद्धांतिक और स्वतंत्र रुख का स्वागत करते हैं।'' यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में, संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के स्थायी प्रतिनधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने तत्काल तनाव घटाने की गुरुवार को अपील की। दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी कहा कि भारत तत्काल तनाव घटाने और संकट का समाधान सतत कूटनीतिक वार्ता से करने का समर्थक रहा है।

 

रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास करीब एक लाख सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है। इसके अलावा वह नौसेना अभ्यास के लिए काला सागर में युद्ध पोत भी भेज रहा है, जिससे नाटो देशों के बीच यह अंदेशा बढ़ गया है कि यूक्रेन पर रूस हमला कर सकता है। हालांकि, रूस ने यूक्रेन पर हमला करने की योजना से इनकार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News